Showing posts with label जानू बरुआ. Show all posts
Showing posts with label जानू बरुआ. Show all posts

Sunday, January 23, 2022

Jahnu Barua: ‘It has been quite a struggle, but a good struggle’


Eminent Assamese director and 12-time National Film Award winner Jahnu Barua is known for his socially conscious cinema. Over the last 40 years, Barua has made 13 films in Assamese and one in Hindi. His most well-regarded movies include Halodhia Choraye Baodhan Khai (The Catastrophe) and Hkhagoroloi Bohu Door (It’s a Long Way to the Sea). In an interview, the 69-year-old director spoke about the challenges facing independent cinema, his upcoming Hindi movie, and the influence of his mother on his films. Here are edited excerpts.

Assamese directors have been in the news of late, such as Aimee Baruah’s ‘Semkhor’ (in the Dimasa language) and Reema Das’s ‘Village Rockstars’ and ‘Bulbul Can Sing’. How do you see contemporary cinema from the North-East?
The kind of attention the local film industry needs particularly from the government is not there. As a result, filmmakers are more into commercial cinema, and it’s affecting the film industry. We see influences from Bollywood. But there is a lot of good talent. If they get support, they will definitely come up with good stuff.

At the same time, we need to understand that the entire North-East as a market for local films is very small. Since cinema depends on the market, it suffers a lot. That’s why government and public support are needed.

Despite an undeveloped market you have been making Assamese movies for the last four decades.
Like any filmmaker, it has been quite a struggle, but a good struggle. I don’t make commercial films. The kind of films I make are difficult not only in Assam but anywhere in India. I like to make films on certain social issues that appeal to me, and I feel that as a filmmaker, I should concentrate on those subjects.

‘Firingoti’, which you directed, and Satyajit Ray’s ‘Agantuk’ won the National Award for Best Film in the same year in 1992. How do you remember your interaction with Ray?
I met him twice. He had come to see my film in Kolkata once and then at a film gathering, Chidanand Dasgupta introduced me to him. He had said a lot of good things about my films. I still remember that I could not sleep the whole night.

What did he say?
He said, there is so much promise in you and I am so happy to see that. It was a great thing for me to hear. It was a dream come true.

Halodhia Choraye Baodhan Khai (1987).

Directors trained at the Film and Television Institute, such as Adoor Gopalakrishnan, Girish Kasaravalli and yourself, have transformed regional cinema. How do you see your journey?
There is a very strong passion among filmmakers in regional languages, starting with Adoor Gopalakrishnan, to make different kinds of meaningful films that we can call Indian and India can be proud of. But this parallel cinema could not take off properly. No system has properly supported it, including the government. Unfortunately, politicians and bureaucrats are not aware of this medium. Their understanding of cinema is very poor.

I would not say that the movement has died down, it’s still there. Young filmmakers with whom I interact have a very good mindset. Filmmakers from Assam, Bengal, Kerala, Manipur, Meghalaya and Maharashtra are coming up with very good ideas. It will definitely make a difference tomorrow.

Since your first film, ‘Aparoopa’, you have had strong female protagonists. Aparoopa leaves her husband to be with her former lover. When I saw Bhaskar Hazarika’s ‘Aamis’, ‘Aparoopa’ came to mind.
It’s definitely from the kind of family background we have had. In Assamese society, unlike in many other states in India, there is equality when we talk about women. Ever since I was a child, I have been comparing the position of women and the way they were treated in the movies, particularly in Bollywood. I would feel sad about the way they were portrayed.

I was very attached to my mother. She used to be full of wisdom. The kind of respect she commanded… when I write a woman’s character, I take her as a role model. It’s not that I give extra attention to women, it’s what they deserve.

You directed a Hindi movie ‘Maine Gandhi Ko Nahin Mara’ in 2005. What can you tell us about your new Hindi film, about the seventeenth-century Ahom general Lachit Borphukan?
I am in the middle of the project. It’s a historical subject. A lot of research needs to be done. I have been busy with the project for two-and-a-half years. It’s the first time a film is being made on this subject. I have completed the script and hope to shoot by 2023.

You are a politically conscious filmmaker. You voiced your concerns against the Citizenship Amendment Act. Recently, civilians were killed by security forces in Nagaland’s Mon district. Should the Army apologise?
I am not very politically aware about the things happening there, but as a citizen I must say that such things are very unfortunate. It will not be wise on my part to comment on the political aspect but as a humanist, any kind of killing is very painful. We need to seek an amicable solution through talks. It should not be through violence. I don’t approve of any kind of killings.

Filmmakers rarely speak against the government’s policies or the country’s socio-political situation anymore. What are your thoughts on the matter?
I think as a responsible citizen, and I don’t take sides. But in a democratic nation I respect democratically elected leaders, whether one likes it or not.

Making political comments is, of course, difficult nowadays. It’s a difficult situation for a creator. Today everything is judged politically, and that saddens me.

Filmmakers are politically conscious people. We have a very strong constitution. My comment was not against CAA, but was in favour of safeguarding Assamese identity. Because I am from Assam, I know there is a genuine problem, but I don’t take it as a religious way.

 (Scroll.in, 23.01.22)

Saturday, January 15, 2022

सिनेमा की सरकारी समझ बहुत खराब है

 


बारह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित असमिया फिल्मों के निर्देशक जानू बरुआ जीवन के सत्तरवें वर्ष में हैं। सागरलै बहु दूर’ (1995), ‘हालोदिया चराय बाओ धान खाय’ (1987) उनकी बहुचर्चित फिल्में हैं। चालीस साल की फिल्मी यात्रा में उन्होंने समाज के हाशिए के लोगों पर चौदह फिल्में असमिया में बनाई हैं, जिनमें असम का समाज और स्त्री स्वाधीनता का सवाल प्रमुखता से दिखा है। पैरलल सिनेमा की धारा के वह एक प्रमुख फिल्मकार हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों में सिनेमा की संस्कृति, समांतर सिनेमा और उनकी लंबी फिल्मी यात्रा के इर्द-गिर्द अरविंद दास ने उनसे बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश :

पिछले दिनों गोवा और लद्दाख में हुए फिल्म समारोह में उत्तर-पूर्वी राज्यों की फिल्में दिखाई गईं। उत्तर-पूर्वी राज्यों में फिल्म निर्माण की संस्कृति को आप कैसे देखते हैं?


मैं इन फिल्म समारोहों में नहीं गया था, इसलिए वहां दिखाई गई फिल्मों के बारे में मैं कुछ नहीं कह पाऊंगा। आपको समझना होगा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में सिनेमा का बाजार बहुत छोटा है। लोकल स्तर पर जो फिल्म उद्योग है उस पर सरकार का ध्यान नहीं है। जो फिल्मकार हैं वे व्यावसायिक फिल्मों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, उन पर हिंदी फिल्मों का असर है। लेकिन कुछ युवा फिल्मकार काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें यदि सहायता मिले तो निस्संदेह अच्छी फिल्में लेकर आएंगे। सिनेमा बाजार पर निर्भर है। उत्तर-पूर्वी राज्यों की फिल्मों के विकास के लिए वहां के लोगों और सरकार दोनों को ही ध्यान देना होगा।

बाजार विकसित नहीं होने के बाबजूद आप असमिया फिल्म निर्माण-निर्देशन में पिछले चालीस साल से सक्रिय हैं..

 

किसी भी अन्य फिल्मकार की तरह मुझे भी काफी संघर्ष करना पड़ा, पर उसे लेकर कोई मलाल नहीं है। मैं व्यावसायिक फिल्में नहीं बनाता। मैं जिन सामाजिक मुद्दों को लेकर फिल्म बनाता रहा हूं वे भारत की किसी भी क्षेत्रीय भाषा में फिल्में बनाने वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

स्त्री-पुरुष संबंध आपकी फिल्मों के केंद्र में हैं। बात अपरुप’ (1981) की हो, ‘फिरंगति’ (1991) की या हाल ही रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म दैट गस्टी मार्निंग’ (2016) की, इनमें स्त्री पात्र काफी सशक्त दिखाई देते हैं...


हां, मैं उन सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाना पसंद करता हूं, जो एक फिल्मकार के रूप में मुझे अपील करती हैं और मुझे लगता है कि उस पर फिल्म बनानी चाहिए। जहां तक स्त्री पात्रों की बात है, असम के समाज में स्त्रियों की स्थिति देश के अन्य राज्यों से अलग है। यहां स्त्री-पुरुष संबंधों में समानता है। बचपन से मैंने जो देखा, उसकी तुलना मैं भारतीय सिनेमा में स्त्रियों के चित्रण से करता रहा हूं। जिस रूप में परदे पर उनका चित्रण होता रहा है उसे देख कर मुझे दुख है। मैं अपनी मां के काफी करीब रहा हूं। स्त्रियों का चरित्र जब मैं स्क्रिप्ट में लिखता हूं, अपनी मां को एक रोल मॉडलके रूप में सामने रखता हूं।


न सिर्फ फिल्म में, बल्कि सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी आप खुल कर राय रखते आए हैं। आपने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ आवाज उठाई थी। हाल ही में नगालैंड में सेना की गोली से कई निर्दोष लोगों की मौत हुई। आप क्या कहना चाहेंगे?


एक नागरिक के रूप में मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी राजनीति में नहीं जाना चाहूंगा। मैं खुद को मानवतावादी मानता हूं और इस नाते कहीं भी हत्या हो, वह मुझे दुखी करती है। हमें ऐसा कुछ करना चाहिए ताकि शांतिपूर्ण ढंग से समस्या का समाधान हो सके। हमें हिंसा की तरफ नहीं बल्कि बातचीत की तरफ बढ़ना चाहिए।

आपकी फिल्म फिरंगतिऔर सत्यजीत रे की फिल्म आगंतुकको एक साथ राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। आपकी फिल्मों के बारे में रे की क्या प्रतिक्रिया थी?
मेरी उनसे दो बार मुलाकात थी। कलकत्ता में वह मेरी फिल्म देखने आए थे। पर कुछ देर के लिए ही- पांच से दस मिनट। एक बार मेरी उनसे मुलाकात चिदानंद दास गुप्ता ने कराई थी। उन्होंने कहा था, ‘तुममें काफी संभावना है। मैं तुम्हारी फिल्म देख कर बहुत खुश हूं। उनसे प्रशंसा के शब्द सुन कर मैं रात भर सो नहीं सका था। एक तरह से यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था।



फिल्म इंस्टिट्यूट, पुणे से निकले अडूर गोपालकृष्णन (मलयालम), गिरीश कसरावल्ली (कन्नड़) और आपने खुद असमिया में पैरलल सिनेमा की धारा को पुष्ट किया है। इस यात्रा को आप किस रूप में देखते हैं?

 

क्षेत्रीय भाषा के फिल्मकारों में बड़ा स्ट्रॉन्ग पैशन रहा है कि वे एक अर्थपूर्ण सिनेमा बनाएं जो भारतीय है। यह अडूर गोपालकृष्णन से शुरू हुआ। असल में समस्या यह रही कि पैरलल सिनेमा ठीक से पंख नहीं फैला सका। सरकार सहायता के लिए आगे नहीं आई। माफ कीजिएगा, सच यह है कि सरकार की सिनेमा की जो समझ है वह बहुत ही खराब है। उसे नहीं पता कि देश में इस सशक्त माध्यम का कैसे इस्तेमाल हो। पर ऐसा नहीं कि पैरलल सिनेमा की धारा सूख गई हो, वह अभी भी जारी है। असम, बंगाल, केरल, मणिपुर, मेघालय और मराठी सिनेमा के युवा फिल्मकार नए और अलग विचार लेकर आगे आ रहे हैं।

आहोम साम्राज्य के सेनापति और योद्धा लचित बोरफुकन पर आप लंबे समय से काम करते रहे है, कब तक फिल्म पूरी होने की संभावना है?


मैं इस प्रॉजेक्ट के मध्य में हूं। यह एक ऐतिहासिक फिल्म हैं। इस विषय पर अभी तक सिनेमा नहीं बना है। मैंने स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। उम्मीद करता हूं कि वर्ष 2023 तक इसे मैं पूरी कर लूंगा।


आप पर किस भारतीय फिल्मकार का प्रभाव रहा है, जिसका उल्लेख आप करना चाहें?


फिल्म संस्थान, पुणे के दिनों में और बाद के फिल्मी सफर में मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं प्रभावित रहा हूं, पर रे और ऋत्विक घटक की फिल्मों में जो पैशन है, उसे मैं पसंद करता रहा हूं।


(नवभारत टाइम्स, 15 जनवरी 2022)

Friday, December 24, 2021

असमिया सिनेमा का समकालीन स्वर

पिछले महीने गोवा में आयोजित 52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा की उद्घाटन फिल्म के रूप में सेमखोरको चुना गया था. डिमासा भाषा में बनी इस फिल्म को असमिया अभिनेत्री एमी बरुआ ने निर्देशित किया है. बकौल बरुआ  यह फिल्म सेमखोर लोगों की प्रथाओं, रीति-रिवाजों और लोक धारणाओं का प्रतिनिधित्व करती है जो बाहरी दुनिया से 'अछूते' रहना चाहते हैं.डिमासा असम और नागालैंड के कुछ हिस्सों के जातीय-भाषाई समुदाय की एक बोली है.  सेमखोर डिमासा में बनी पहली फिल्म है.

जब रीमा दास की असमिया फिल्म बुलबुल कैन सिंगऔर विलेज रॉकस्टारको राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया तब सबकी नजर समकालीन असमिया फिल्मों की ओर गई. गौरतलब है कि वर्ष 2019 में विलेज रॉकस्टारको भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था.  इसी तरह भाष्कर हजारिका की असमिया फिल्म आमिसकी भी खूब चर्चा हुई थी. मांस के रूपक के माध्यम से यह फिल्म समकालीन भारतीय राजनीति और सामाजिक परिस्थितियों को अभिव्यक्ति करने में सफल है. फिल्म का ताना-बाना मानवीय प्रेम को केंद्र में रख कर बुना गया है.

जहां रीमा दास की फिल्म बुलबुल कैन सिंगअसम के ग्रामीण इलाके में अवस्थित है और किशोर और युवा की वय संधि पर खड़े बोनी, सुमन और बुलबुल की कहानी कहती है, वहीं आमिसमें शहरी इलाके में रहने वाले युवा सुमन, जो एक शोधार्थी है, और पेशे से डॉक्टर निर्मली के मध्य पनपे परकीया प्रेम को रचा गया है. इस विवादास्पद फिल्म ने असमिया सिनेमा के 85 वर्ष के इतिहास में एक तीखे बहस को जन्म दिया. आमिस गुवाहाटी में अवस्थित है जिसे खूबसूरती के साथ चित्रित किया गया है.

असमिया भाषा में बनने वाली फिल्मों में पर्याप्त विविधता रही है जो इस सिनेमा के इतिहास के अनुकूल है. वर्ष 1935 में ज्योति प्रसाद आगरवाला ने पहली असमिया फिल्म जयमती का निर्माण और निर्देशन किया था. उन्होंने फिल्म के तकनीकी पक्ष को सीखने के लिए जर्मनी की यात्रा की थी और हिमांशु राय के साथ रह कर फिल्म निर्माण को सीखा. फिर उन्होंने असम की ओर रुख किया था. आगरवाला के बाद बाद के दशक में प्रवीण फूकन, निप बरुआ और भूपने हजारिका जैसे हस्तियों ने असमिया सिनेमा जगत को संवारा था.

सही मायनों में असमिया सिनेमा को देश-विदेश में प्रसिद्धि जानू बरुआ ने दिलवाई जो पिछले चालीस वर्षों से असमिया भाषा में सिनेमा बना रहे हैं. अब तक उनकी फिल्मों को बारह राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. फिल्म संस्थान, पुणे से प्रशिक्षण के बाद बरुआ ने पहली फिल्म अपरूप (1982)’ निर्देशित किया था. अपनी कथानक की वजह से यह फिल्म आमिस की तरह ही चर्चित रही. इसमें में भी परकीया प्रेम को दर्शाया गया है. एक विवाहिता स्वेच्छा से दूसरे पुरुष के साथ रहने चली जाती है. उनकी फिल्म सागरलै बहु दूर (1995)’ और हालोदिया चराय बाओ धान खाय (1987)’ को देश-विदेश के फिल्म समारोहों में काफी सराहना मिली. हालोदिया चराय बाओ धान खायअसमिया में बनने वाली पहली फिल्म थी जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए स्वर्ण कमल से नवाजा गया था. बरुआ सामाजिक चेतना से संपन्न फिल्मकार हैं. उनकी फिल्मों में हाशिए का समाज और स्त्री स्वाधीनता का स्वर प्रमुखता से अभिव्यक्त होता रहा है. हिंदी समाज और दर्शकों के बीच बरुआ की फिल्में हालांकि उस रूप में चर्चा का विषय कभी नहीं बनी जैसा कि सत्यजीत रे या मृणाल सेन की फिल्में रही. इसकी एक वजह उत्तर-पूर्व की संस्कृति से अलगाव है जो बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों में भी दिखाई देती है.

पिछले वर्ष रिलीज हुए निकोलस खारकोंगोर की अखोनीजैसी फिल्म को छोड़ दिया जाए तो बॉलीवुड की चिंता के केंद्र में उत्तर-पूर्व का समाज और संस्कृति कभी नहीं रहा है. प्रसंगवश, वर्ष 1992 में जब बरुआ की फिरंगतिको दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया और सत्यजीत रे की फिल्म आगंतुक  को पहली तो यह कहा गया कि रे की वजह से फिरंगतिसर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पाने से वंचित रही. हालांकि बरुआ सत्यजीत रे से हुई अपनी मुलाकात को शिद्दत से याद करते हैं. उनके प्रशंसा के शब्द को वे आज भी भूल नहीं पाए हैं और कहते हैं कि मेरे लिए यह सपने के सच होने जैसा था.पर बॉलीवुड की बेरुखी को बरुआ भी बातचीत में रेखांकित करते हैं. वे उत्तर-पूर्वी राज्यों में सिनेमा की समकालीन संस्कृति के बारे में कहते हैं: आपको समझना होगा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में सिनेमा का बाजार बहुत छोटा है. लोकल स्तर पर जो फिल्म उद्योग है उस पर सरकार का ध्यान नहीं है. जो फिल्मकार हैं वह व्यावसायिक फिल्मों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, उन पर हिंदी फिल्मों का असर है. लेकिन कुछ युवा फिल्मकार काफी अच्छा काम कर रहे हैं. उन्हें यदि सहायता मिले तो निस्संदेह अच्छी फिल्में लेकर आएँगे.

सिनेमा बड़ी पूंजी की मांग करता है और निर्माण-वितरण का कारोबार बाजार पर निर्भर है. लेकिन बाजार नहीं होने के बावजूद बरुआ जैसे फिल्मकार असमिया समाज और संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने में सफल रहे हैं. सच्चाई यह है कि आज भी सेमखोरजैसी फिल्में बन रही है. यह कहने में कोई संकोच नहीं कि क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाली फिल्में भारत की विविध संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं, न कि हिंदी में बनने वाली बॉलीवुड की फिल्में. और इस बात से जानू बरुआ भी सहमत हैं.

(न्यूज 18 हिंदी के लिए)