Saturday, January 27, 2024

मिथिला पेंटिंग ही मेरी खेती-बाड़ी है: शांति देवी

 


मिथिला चित्र शैली अपने अनोखेपन और बारीकी के लिए देश-दुनिया में प्रतिष्ठित है, और कलाजगत में खास महत्व रखती है। इस पारंपरिक कला में 70 के दशक से मैथिल समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों का दखल बढ़ा, जिसने इसे एक अलग तेवर दिया। ब्राह्मणों और कायस्थों से इतर इन समुदायों के निजी-जीवन, आस-पड़ोस की जिंदगी की झलक इन चित्रों में देखी जा सकती है। खास तौर पर दुसाध कलाकारों ने गोदना शैली को अपनाया, जिसमें समांतर रेखाओं, वृत्तों और आयातों में गोदना को ज्यामितीय ढंग से सजाया जाता है। इनमें उनके लोक देवता वीर योद्धा राजा सहलेस का जीवन वृत्त मिलता है। साथ ही काम-काज और पेशे का चित्रण भी है। शांति देवी के चित्र भरनी शैली से मिलते-जुलते हैं। शांति देवी और उनके पति शिवन पासवान को मिथिला कला में योगदान के लिए पद्मश्री देने की घोषणा हुई है। पिछले दिनों अरविंद दास ने शांति देवी से उनकी कला यात्रा और गोदना शैली को लेकर विस्तार से बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंशः


अरविंद दास: अपनी लंबी मिथिला कला यात्रा के उतार-चढ़ावों के बारे में बताइए...

शांति देवी: चालीस साल से ज्यादा समय से मैं इस कला से जुड़ी हूं। यह तो हमारी परंपरा है, धरोहर है, जो हमने अपनी दादी-नानी से सीखी है। मेरी मां (कौशल्या देवी) और सास (कुसमा देवी) दोनों को ही मिथिला कला में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1976 में मेरी शादी शिवन से हुई। बहुत संघर्ष और गरीबी से गुजरी हूं। मैं अब लोगों से यही कहती हूं कि मिथिला पेंटिंग ही मेरी खेती-बाड़ी है। शादी के बाद हम दोनों ने मिलकर पेंटिंग बनाई है।


अरविंद दास: आप दोनों पति-पत्नी की प्रसिद्धि गोदना शैली को लेकर है। इससे पहले जितवारपुर (मधुबनी) की चानो देवी, रौदी पासवान भी गोदना पेंटिंग जुड़े रहे हैं...

शांति देवी: सत्तर के दशक के आखिर में रौदी पासवान भाई और चानो देवी के साथ ही हमने पेंटिंग बनानी शुरू की। राजा सहलेस की कहानी को हमने पेंटिंग में उतारना शुरू किया। चानो देवी शांत स्वभाव की विशुद्ध कलाकार थीं।

अरविंद दास: मिथिला के कायस्थों और ब्राह्मणों की पेंटिंग चर्चित रही है। कछनी (कायस्थ), भरनी (ब्राह्मण) शैली से आपकी पेंटिंग किस रूप में अलग है?

शांति देवी: असल में मेरी पेंटिंग मिथिला पेंटिंग है। राजा सलहेस की कहानी भी पेंटिंग में मैंने बनाई है। मेरे पति गोदना शैली में पेंटिंग करते रहे हैं। जब मैंने दुर्गा, सीता की पेंटिंग (रामायण-महाभारत) बनाई तो काफी विरोध हुआ। मुझसे कहा गया कि मैं अपने देवता को चित्रित करूं। मैंने कहा कि कलाकार की कोई जाति नहीं होती। कलाकारों की ओर से मुझे किसी तरह के विभेद का सामना नहीं करना पड़ा। बौआ देवी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, उनकी बेटी जैसी हूं। गंगा देवी (मिथिला पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार) के साथ भी मेरी मुलाकात रही है, उनके साथ दो महीने अहमदाबाद में रही। मैंने किसी की शैली कॉपी नहीं की है।

अरविंद दास: अभी आपने चंद्रयान-तीन को लेकर एक पेंटिंग बनाई, जिसकी खूब चर्चा भी हुई...

शांति देवी: हां, बिलकुल। मुझसे जब G20 के लिए पेंटिंग बनाने को कहा गया तब मैंने कहा कि राजा सलहेस, गीता-रामायण जिंदगी भर बनाई है। कुछ नया बनाने की इच्छा है। मैंने कहा कि पोता-पोती के संग टीवी पर मैंने चंद्रयान को देखा है, उसे ही बनाना चाहती हूं। मैंने रॉकेट को उड़ते देखा था, कल्पना चावला के बारे में सुना था। उसी सब को अपनी पेंटिंग में उतारा। प्रधानमंत्री मोदी से भी मेरी मुलाकात हुई और मैंने उन्हें अपनी पेंटिंग के बारे में विस्तार से बताया था।

अरविंद दास: हमने सुना है प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ भी आप एक बार अपनी पेंटिंग लेकर डेनमार्क प्रतिनिधिमंडल के संग गई थीं, उस अनुभव के बारे में कुछ बताएं...

शांति देवी: हां, दस बाय दस की एक पेंटिंग (फूल-पत्ती के संग) राजा सहलेस को लेकर बनाई थी। उसी को लेकर 1983 में मैं डेनमार्क गई। वह मेरी पहली विदेश यात्रा थी। बाद में जापान, जर्मनी, नॉर्वे, मलेशिया, दुबई आदि जगहों पर भी गई। पुपुल जयकर, मनु पारेख की प्रेरणा से मैं डेनमार्क गई थी। मेरी अमेरिका जाने की इच्छा है अब। वैसे मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूँ. मेरी पढ़ाई बस नौवीं कक्षा तक हुई है।



अरविंद दास: आप बच्चों के संग भी वर्कशॉप करती रही हैं, नई पीढ़ी की इस पेंटिंग में कैसी रुचि है?

शांति देवी: जी, बहुत वर्कशॉप मैंने किए हैं। अभी हाल ही में मैंने कानपुर में पांच सौ बच्चों के संग वर्कशॉप किया। मिथिला के घर-परिवार के बच्चों में इस पेंटिंग के प्रति रुचि तो है ही, आजकल राज्य से बाहर भी लोगों में इस पेंटिंग को लेकर आकर्षण बढ़ा है और काफी लोग उत्साह से सीख रहे हैं। आपको बताऊँ कि पांच-छह साल के बच्चों को भी मैंने पेंटिंग बनाते देखा है

अरविंद दास: गोदना शैली में नए कलाकारों के बारे में आपका क्या कहना है?

शांति देवी: बहुत प्रतिभावान कलाकार आज हैं। शिवन खुद गोदना शैली में बनाते रहे हैं। उर्मिला देवी, महामना देवी, दिलीप कुमार पासवान गोदना के अच्छे कलाकार हैं, जिनसे काफी उम्मीदें हैं।


अरविंद दास: अपनी कला यात्रा का कोई ऐसा अनुभव जो आप शेयर करना चाहें...

शांति देवी: मैं देश-विदेश में अपनी पेंटिंग लेकर लोगों के बीच कई बार गई हूं। चार बार जापान (हासेगावा मिथिला आर्ट इंस्टिट्यूट) गई। एक बार नब्बे साल के एक बुजुर्ग वहां मुझे मिले, जो मुझसे और बौआ देवी से मिथिला पेंटिंग सीखना चाहते थे। मैंने उनसे पूछ दिया कि बाबूजी अब आपको यह सीखने की क्या जरूरत है। उन्होंने मुझसे कहा कि जब मैं ऊपर जाऊंगा तो यही न लेकर जाऊंगा! मेरा दिमाग खुल गया और अपनी परंपरा पर गर्व भी हुआ।

(नवभारत टाइम्स, 27.01.24) 


Monday, January 15, 2024

Sensitive New Audiences Give Filmmakers Much to Rejoice: Jeo Baby

 


The well-known filmmaker says progressive Malayalam films get pan-India attention because audiences love exploring varied themes.

Jeo Baby is a well-known Malayalam language filmmaker whose The Great Indian Kitchen (2021) gained critical acclaim across India. The film’s main concerns are patriarchy and the role of women in Indian families. Baby recently released his movie Kaathal: The Core on Amazon Prime. It has sparked discussions on the theme and performance of its renowned cast, which includes Mammootty and Jyothika. Interwoven around a family in Kerala, Kaathal is bound to be noticed for its compassionate articulation. Arvind Das talked to Jeo Baby about the film. Edited excerpts:

Arvind Das: Kaathal has two meanings: love and the core. Please tell us a bit more about the title of the movie.

Jeo Baby: Yes, it has two meanings because of our proximity to Tamil Nadu. It means “love” in Tamil and “the core” in Malayalam. In the movie, we discuss the core element of the human heart: What does love between two human beings mean? We discuss the core that exists in relationships. The film is also about Mathew, Thankan, Omana and their father. So, we discuss what is the core of these characters.

AD: This movie is about love--and forbidden love--yet we don’t find any villain in it, as we would in a mainstream film.  

JB: Mathew and Omana are both victims of social circumstances. But there are a lot of issues with our family system, so that’s the villain. Mathew doesn’t want to marry a woman, but his father forces him into marriage. In the same way, Omana has a relationship with another man but is forced to marry Mathew. The social set-up in India is the main issue. 

AD: Before the Supreme Court struck down Section 377 of the Indian Penal Code in 2018, you tried to make a movie with homosexuality as the theme, but it was not allowed. How did you come to make this movie?

JB: This movie was not planned. Adarsh [Sukumaran] and Paulson [Skaria], who wrote the story, came to me. I told them I wanted to make the movie my way and that we would have to work together. In 2007, I made a short movie about homosexuality. It was a movie supportive of the LGBTQ community. I and three other students were dismissed from college because of this movie.

AD: Let us talk about Mammootty! To my knowledge, this is the first time he has portrayed a homosexual character, Mathew’s role in your film. Why did you approach him for this role?

JB:  I needed a good actor for the role [of Mathew], and at the same time, I needed a principled human being to accept this story and the character. So, my first choice was Mammootty, and he liked our story. He was waiting for such a different character. He was involved in the screenplay, too. He was very excited to do this.

AD: And this movie is produced by him, too?

JB: Yes, it is produced by his company. He asked me whether I had any producers, and when I said no, he said we would do it. Jyothika was Mammookka’s (Mammootty) suggestion, too. We approached her, and also she liked our story. When Mammookka came on board, everything became very easy.

AD: Indeed, Mammootty is a great actor. I wish to know more about his creative process and how he prepares for his role.

JB: He is very cool. I had heard many stories about him, and I was tense at first. He is like a little child who always behaves like one--fun-loving and cracking jokes. He always makes people laugh on set. Before the shooting began, he asked me if I could change the cinematographer. I told him to trust me. Later, he complimented me on my decision. 

AD: Kaathal: The Core’s release on Amazon Prime has made you a household name around the country, but what are the reactions to the film in Kerala? 

JB: The movie has been very well received at the box office. I am thankful for each movie-goer and every audience. I am very happy that we have such a great audience and that the film watchers are a little more sensitive.

AD: Before this movie, you attained pan-Indian fame with The Great Indian Kitchen. Both your films are political in terms of the themes. What comes next for you?

JB: I want to do something different, not political. I love fun. I don’t know what comes next, but as a professional filmmaker, I am trying to do something different.

AD: What would you say as a director about a movie like The Kerala Story, which is also a political film?

JB: I don’t have any comments [about the film specifically]. Actually, there are a lot of bad moments happening in India right now. But many people from Tamil Nadu, Kerala, are fighting against these propaganda political movies. I am also part of that.

AD: Kerala has produced many well-known film directors like Adoor Gopalakrishnan, G Aravindan, KG George, etc. What do you think about the new community of younger film directors?

JB: Recently, I attended the International Film Festival of Kerala (IFFK), where I met many good directors. I wondered about Thadavu by Fazil Razak and Anand Ekarshi’s Aattam. Also, Family by Don Palathara and Neelamudi [by theatre practitioners] are good movies. I was thrilled to see all these movies.

AD: When I was talking to you about The Great Indian Kitchen, you mentioned KG George’s Adaminte Vaariyellu. He passed away last year. Is there anything you wish to share with us about his films?

JB: KG George did many different things and was a highly progressive filmmaker. He discussed the kitchen and family in Adaminte Vaariyellu. I changed my screenplay of The Great Indian Kitchen after watching this film. Of course, his movies are timeless.

AD: What role, according to you, can art play in the current political milieu?

JB: Yes, art will affect society at large. It will change people. We are doing that through our movies. We don’t have a huge budget here [in Kerala], but we are getting pan-India attention because of our content and quality.

(For Newsclick)

Sunday, January 14, 2024

कठपुतली कला में पुरुषोत्तम राम


अहमदाबाद में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए चर्चित प्रदर्शनकारी कला संस्थान ‘दर्पण’ ने पचहत्तर वर्ष पूरे किए हैं. साबरमती नदी के तट पर, गाँधी आश्रम के करीब स्थापित इस संस्थान ने कला यात्रा में ऐसा मुकाम हासिल किया है जो आजाद भारत में दुर्लभ है. प्रसिद्ध नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई और वैज्ञानिक विक्रम साराभाई इसके केंद्र में रहे. पिछले हफ्ते विक्रम साराभाई की याद में हुए सालाना कला समारोह में ‘अबाउट राम (राम के बारे में)’ एक कठपुतली नाटक का मंचन खुले सभागार ‘नटरानी’ में हुआ. मेरी जानकारी में आधुनिक साज-सज्जा से लैस इस तरह का खुला रंगमंच देश में बेहद कम है.


कठपुतली कला में प्रशिक्षित अनुरुपा रॉय के निर्देशन में हुए इस नाटक के केंद्र में भगवान राम नहीं बल्कि पुरुषोत्तम राम हैं. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज है. इन सरगर्मियों को वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा रहा है. धर्म निजी आस्था का मामला नहीं रहा, इसे राजसत्ता का समर्थन हासिल है. राजनीतिक राम आध्यात्मिक राम पर हावी हैं!

वर्तमान समय में सांस्कृतिक रूपों के बहुर्थी होने की संभावना बेहद क्षीण हो गई है. मिथकों की विवेचना और पुनर्व्याख्या आसान नहीं है. रामायण की कहानियाँ तीन सौ से ज्यादा ढंग से कही गई है. राम कथा के कई रूप मौखिक रूप में भी प्रचलित हैं, जिन्हें लिपिबद्ध नहीं किया गया है. उत्तर भारत में हालांकि तुलसीदास कृत रामचरित मानस ही लोकप्रिय है.

बहरहाल, इस नाटक में दशरथ के पुत्र राम सिंहासन पर बैठे हुए अंत में नितांत अकेले हैं. सीता उनके साथ नहीं है. राम-सीता की यह कहानी दुखांत है. कथा वही है जो भारतीय लोक मानस में सदियों से गहरे बैठी है, लेकिन कहानी कहने का शिल्प अलग है. यह आधुनिक अर्थबोध लिए हुए है. सिया के बिना राम का क्या अस्तित्व रह जाता है? क्या सत्ता की प्राप्ति ही एक मात्र लक्ष्य है?

इस नाटक की खास बात कला के विभिन्न रूपों यथा कठपुतली, एनिमेशन और अभिनय के बीच आवाजाही रही. मंच पर मौजूद कलाकार कठपुतली के माध्यम से रामायण के प्रमुख पात्रों राम, सीता, हनुमान और रावण को दर्शकों के सामने लाने में सफल थे. ध्वनि और प्रकाश का संयोजन कुशलता से किया गया था. खुद अनुरुपा भी कठपुतली के साथ मंच पर मौजूद थी. भरे सभागार में विभिन्न आयु वर्गो के दर्शकों के साथ बच्चों की मौजूदगी सुखद थी. देश में इस कला रूप की चर्चा आज नहीं होती. पेशेवर प्रदर्शन के लिए जगह भी बेहद कम है. कठपुतली कला के चर्चित नाम दादी पदुमजी का जुड़ाव भी दर्पण अकादमी के साथ रहा है.

वर्ष 1948 में स्थापित इस संस्थान के शुरुआती दशकों में शास्त्रीय नृत्यों पर जोर रहा, लेकिन 60 के दशक के आखिर में यहाँ आधुनिक थिएटर और कठपुतली के शिक्षण-प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत हुई जिसका श्रेय कैलाश पंड्या, दामिनी मेहता और मेहर कांट्रेक्टर को जाता है. वर्ष 1977 में नृत्यांगना और राजनीतिक एक्टिविस्ट मल्लिका साराभाई इस संस्था की जब ऑनरेरी डायरेक्टर नियुक्ति हुई, संस्थान में कला के माध्यम से सामाजिक बदलाव का विमर्श आया. यहां कला, मीडिया और तकनीक के विभिन्न रूपों के बीच सहज मेल-जोल दिखता है.

Sunday, January 07, 2024

Darpana At 75: A Beacon Of Artistic Courage And Vision

 

In the final scene of ‘About Ram’, a theatre piece directed by acclaimed puppeteer Anurupa Roy, Dasharath's son Ram is completely alone, seated on the throne with the coveted raj mukut. Sita is not with him. Questions swirl in front of the audience: What is Ram’s existence without Siya? Is the attainment of power the only goal? Recently staged at the 44th Vikram Sarabhai International Festival—a three-day annual arts festival held in the memory of Vikram Sarabhai— ‘About Ram’ mesmerised the audience at the beautifully designed Natarani Amphitheatre of Darpana.

Situated on the banks of the Sabarmati River, close to the serene Gandhi Ashram in Ahmedabad, 'Darpana' was established in 1948. The institute has completed seventy-five years of existence and it epitomises Mahatma Gandhi’s ethos of pluralism. Accomplished dancer Mrinalini Sarabhai and renowned scientist Vikram Sarabhai were the fulcrum around which it flourished initially and today, under the tutelage of their daughter Mallika Sarabhai, it bravely continues to reflect and analyse social reality through the arts.  

Although it started as an institute for the performing arts, later on, it included drama, music, puppetry and martial arts. It has successfully trained students, welcomed art aficionados from various nationalities across the world and become an international centre for multicultural arts and ideas in India. Mrinalini once said, “When Darpana was founded, it was regarded as a cultural oddity and a curiosity in the industrial city of Ahmedabad where artistic activity had hardly any place. But my husband Vikram kept telling me that someday Darpana would have a strong influence in Gujarat.” 

He wasright of course. The Amphitheatre at Darpana was packed when ‘About Ram’ was staged. The audience consisted of people of all ages, including children. The play is extremely topical. It is not about Lord Ram, but ‘Purushottam’ Ram. With the inauguration of the Ram Temple this month in Ayodhya, the Hindi public and political sphere is agog with intense activities. These activities are also being linked to the Lok Sabha elections to be held later this year. Political Ram dominates the discourse over spiritual Ram! Religion is no longer a private matter; it has the support of the State. It is not without reason that posters of ‘Rajtilak ki Karo Taiyari, Aa Rahi Hai Prabhu Ram ji ki Swari’ are seen at many places in Ahmedabad.

In our time, the debate around the plurality of cultural forms has become extremely difficult. Interpretation and reinterpretation of myths is not easy. The story of Ram has been told in more than three hundred ways. Many different forms of Ram Katha are also prevalent in oral traditions which have not been written down. However, in north India, Ramcharitmanas written by poet-saint Tulsidas hold sway over the masses.

Ram’s story remains the same and it has been recounted many times, but the craft of storytelling sets apart ‘About Ram’, which has modern connotations. The special feature of this play was the movement between different forms of art such as puppetry, animation and acting. The artists onstage were successful in bringing the main characters of Ramayana, Ram, Sita, Hanuman and Ravana vividly to life before the audience through puppetry and brilliant acting. The usage of sound and light was skillfully done. The director, Anurupa, was present on the stage with the puppets and actors. 

***

At Darpana, the emphasis in the initial decades was on classical dances, but in the late 60s, the teaching and training of modern theatre and puppetry were formally started here, the credit for which goes to Kailash Pandya, Damini Mehta and Mehar Contractor. Renowned puppeteer Dadi Pudumjee was trained in puppetry at Darpana Academy.

When dancer, actor and activist Mallika Sarabhai was appointed the director of this organisation in 1977, the discussion of social change through art came to the centre of Darpana. The organisation also associated itself with development and communication. Thousands of students were trained here through performances in India and abroad. The organisation made an effort to take its presentations to ordinary people. In keeping with the times, there is a natural fusion in them between various forms of art, media as well as technology.

The 44th Vikram Sarabhai International Festival showcased Darpana’s social commitment through the medium of the arts with verve. Shakespeare’s famous play, 'Macbeth', was also staged during the festival. Directed by Massimiliano Troiani with Mallika Sarabhai, this play too had glimpses and echoes of political issues of the country and the world like ‘About Ram’. Today, when art has distanced itself from political issues, Darpana stands out as a beacon of artistic courage and vision. 

(Outlook, 07.01.24)

Sunday, December 10, 2023

हाशिए की आवाज का संगीत


पिछले दिनों इंडिया हैबिटेट सेंटर के भारतीय भाषाओं के समारोह ‘समन्वय’ का समापन चर्चित रॉक बैंड ‘इंडियन ओशन’ के कार्यक्रम से हुआ. जब मैं दस वर्ष की कैथी से इस बैंड के बारे में बात कर रहा था तो उसने आश्चर्य से मुझसे कहा, इंडियन बैंड! पिछले कुछ वर्षों में भारतीय किशोरों-युवाओं के बीच कोरियन पॉप बैंड खूब चर्चित हुआ है, उसकी भी पसंद ‘के-पॉप’ है.

पिछली सदी में भारतीय संगीत में कई तरह के प्रयोग और फ्यूजन देखने को मिले. देश में उदारीकरण, भूमंडलीकरण की बयार बही, जिसने श्रोताओं का मिजाज बदला. उनकी रुचि भी बदली.  इन्हीं दिनों ‘स्पिक मैके’ जहाँ स्कूल-कॉलेजों और आम जनों के बीच भारतीय शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना शुरू किया, वहीं कई रॉक और पॉप बैंड उभरे. इनमें से अधिकांश जहाँ आज विस्मृति में है, वहीं ‘इंडियन ओशन’ टिका हुआ है. इसके क्या कारण हैं?

‘इंडियन ओशन’ बैंड के मुख्य गायक और गिटारवादक राहुल राम ने कहा कि ‘यह बैंड अपने 34वें साल में है’. गिटार वादक सुष्मित सेन ने असीम चक्रवर्ती के साथ मिल कर दिल्ली में वर्ष 1990 में इस बैंड की स्थापना की थी. वर्ष 1992 में इंडियन ओशन नाम से पहला एलबम रिकार्ड किया था. राहुल शुरुआती दिनों से इस बैंड से जुड़े रहे हैं, हालांकि इस बीच इसके सदस्य बदलते रहे. इस साल इनका नया एलबम ‘तू है’ रिलीज हुआ है, जिसमें राहुल राम, हिमांशु जोशी, अमित किलाम, निखिल राव का योगदान है. ‘समन्वय’ के मंच पर भी ये सब कलाकार मौजूद दिखे. प्रसंगवश, पिछले दिनों रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘खुफिया’ में कबीर और रहीम के पदों को गाते राहुल दिखे थे. उनकी छोटी भूमिका भी इस फिल्म में थी. इंडियन ओशन ने 'पीपली लाइव', 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया. ‘मसान’ (2015)  फिल्म के लिए दिया संगीत काफी लोकप्रिय हुआ.

‘इंडियन ओशन’ के गीत-संगीत में पारंपरिक लोक धुनों और शब्दों पर जोर रहा है जो आसानी से लोगों की जुबान चढ़े. एक तरफ ‘नथ बेसर बालम मंगवा दे, मंगवा दे’  जैसे पारंपरिक गानों को उन्होंने गाया, वहीं लोक धुनों पर ‘माँ रेवा थारो पानी निर्मल, कल कल बहतो जायो रे’ भी गाया जो खूब चर्चित हुआ था. आईआईटी कानपुर से पढ़े और अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यलाय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में पीएचडी राहुल खुद नर्मदा आंदोलन से जुड़े हुए थे. इसी तरह ‘इंडियन ओशन’ ने हिंदी के जनकवि गोरख पांडेय के लिखे गीत ‘जनता के आवे पलटनिया, हिल्ले ले झकझोर दुनिया’ को आम लोगों तक पहुँचाया. युवा छात्रों के बीच, आंदोलनों में ये आज भी सुनाई देता है. असल में, यह बैंड हाशिए के समाज और संघर्षरत जनता की आवाज है.

‘समन्वय’ में जब उन्होंने नया गाना ‘आयो रे, बाघ आयो रे’ सुनाया तो बरबस केदारनाथ सिंह की कविता ‘बाघ’ की याद ताजा हो गई. बाघ यहाँ व्यवस्था का रूपक है. बिना बोझिल हुए इस बैंड की पक्षधरता स्पष्ट रही है. जहाँ एक तरफ बैंड में कबीर जैसे क्रांतिधर्मा कवि की ‘झीनी चदरिया’ सुनाई देती रही है, वहीं युवा कवि वरुण ग्रोवर और अदाकार पीयूष मिश्रा के शब्दों को भी उन्होंने स्वर दिया है. 

Wednesday, November 22, 2023

आम आदमी का नायकत्व: द रेलवे मेन


एक पत्रकार अपने समय का साक्षी होता है. कहानियों, तस्वीरों के माध्यम से वह सामाजिक यथार्थ को सामने लाता है, पर जरूरी नहीं कि उसका यह हस्तक्षेप कारगर ही हो. उसके पास महज कलम की ताकत होती है, जो लोगों की चेतना जगाने में हमेशा सफल नहीं होती.

ऐसी ही एक कहानी राजकुमार केसवानी (1950-2021) की है. भोपाल में जन्मे पत्रकार केसवानी यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में सुरक्षा, लापरवाही को लेकर रिपोर्ट, लेखों के माध्यम से ढाई साल पहले से चेतावनी देते रहे थे जिसकी अनदेखी की गई. सच सुना नहीं गया, नतीजा फैक्ट्री में हुए गैस लीक और भोपाल त्रासदी (1984) के रूप में हुआ जिसमें पंद्रह हजार से ज्यादा लोगों की जान गई. आजाद भारत की यह ऐसी कहानी है जिसका दर्द आज भी सालता है. कई सवाल आज भी अनुत्तरित हैं.
नेटफ्लिक्स पर चार एपिसोड में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ एक पत्रकार जगमोहन कुमावत (सन्नी हिंदुजा) की आँखों देखी है, जो यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में सुरक्षा की अनदेखी, कारगुजारियों को उजागर करने की कोशिश में लगा है. उसे पुलिस और तंत्र से उपेक्षा हासिल होती है. सीरीज की शुरुआत ही इस सवाल के साथ होती है कि ‘जानते हैं इस देश मे एक जान लेने की सजा क्या है?’ और फुटेज और मीडिया रिपोर्ट के सहारे यूनियन कार्बाइड के चेयरमैन वॉरेन एंडरसन को हिरासत में लिए जाने और फिर छोड़ दिए जाने का विवरण है. इस प्रसंग में यहाँ महात्मा गाँधी के अहिंसा और वर्तमान प्रासंगिकता पर एक टिप्पणी है. वॉयस ओवर के रूप में की गई यह टिप्पणी जितना आम नागरिकों को लक्ष्य है, उतनी ही राजनीतिक सत्ता को भी घेरे में लेती है.
जैसा कि नाम से स्पष्ट है, फैक्ट्री के कारनामों को लेकर कुमावत की पड़ताल के साथ-साथ यह वेब सीरीज भोपाल रेलवे स्टेशन पर घटती है, जहाँ पर स्टेशन मास्टर इफ्तिखार सिद्दीकी (के के मेनन) और उसके सहयोगी इमाद रियाज (बाबिल खान) के साहस, कर्म के प्रति ईमानदारी और सहज मानवीय संवेदनाओं से हम रू-ब-रू होते हैं. शक्तिशाली व्यवस्था की असंवेदनशीलता के उलट आम आदमी के नायकत्व से हम परिचित होते हैं. महाकाव्यों के प्रसंग में जिस धीरोदात्त नायकों का जिक्र होता है, कई बार किताबों से निकल कर वे हमारे सामने आ खड़े होते हैं.
दुनिया भर में हुए औद्योगिक त्रासदियों में भोपाल गैस त्रासदी कुख्यात है. चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर बनी वेब सीरीज (2019) से यह सीरीज प्रभावित लगती है. साथ ही इस सीरीज से पहले भोपाल गैस लीक और त्रासदी को लेकर फिल्में और वृत्तचित्र सामने आ चुकी हैं, हालांकि आम आदमियों की कहानी कहती यह वेब सीरीज वेदना और मानवीय संवेदना के इर्द-गिर्द बुनी गई है. के के मेनन, बाबिल खान, दिव्येंदु, आर माधवन जैसे कुशल अदाकारों के मार्फत यह हमारे सामने भावपूर्ण ढंग से खुलती है.
इन ‘रेलवे मेन’ ने दो-तीन दिसंबर की भयावह रात अपनी जान पर खेल कर अनेक लोगों की जान बचाई, बिना किसी उम्मीद और अपेक्षा के. कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करना उनका एकमात्र ध्येय था. कथानक के साथ उनके निजी जीवन प्रसंग भी लिपटे हुए चले आते हैं.
वेब सीरीज की ज्यादातर घटनाएँ प्लेटफॉर्म पर ही घटती है. सीरीज में दृश्यों के साथ ध्वनियों का कुशल संयोजन है. दूर से आती रेलगाड़ी की आवाज एक उम्मीद है. गोरखपुर-बंबई एक्सप्रेस को भोपाल पहुँचने से रोकने और राहत के लिए ट्रेन के इंतजाम की जद्दोजहद के बीच स्टेशन पर जमा यात्रियों के अंदर व्याप्त भय, असुरक्षा और जीवन-मौत के बीच की पतली डोर को नाटकीयता से बुना गया है. निर्देशक अतिशय भावुकता या मेलोड्रामा में नहीं फंसे है.
यह वेब सीरीज मर्म को छूती है और कहीं बोझिल नहीं हुई है. एक कारण तो यह है कि सीरीज को महज चार एपिसोड में ही खत्म किया गया है और इसे ज्यादा खींचा नहीं गया, जैसा कि वेब सीरीज में हम देखते रहे हैं. इस सीरीज में एक उपकथा इंदिरा गाँधी की हत्या और उसके बाद देश में जो सांप्रदायिक उन्माद फैला उसके सहारे बुनी गई है, जो बहुत प्रभावी नहीं कही जाएगी. यह उप-कथा ट्रेन के अंदर ही घटती है.
'द रेलवे मेन' सीरीज देखते हुए आप प्रोडक्शन (उत्पादन) की गुणवत्ता से काफी प्रभावित होते हैं. चालीस साल पहले के कालखंड को यथार्थपूर्ण ढंग से रचा गया है, पर ऐसा नहीं कि इसमें आत्मा कहीं खो गई हो. यश राज फिल्मस के बैनर के तले बनी इस सीरीज के साथ शिव रवैल ने निर्देशक का दायित्व पहली बार संभाला है और सफल हुए. उत्कृष्ट लेखन और अदाकारों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है.

(नेटवर्क 18 हिंदी के लिए)

Friday, November 10, 2023

A Song for Mujib—Shyam Benegal on his Latest Film


The noted filmmaker discusses the syncopation of a happy domestic life for Bangabandhu Sheikh Mujibur Rahman and the tragic flaws of heroes.
......................
Well-known filmmaker and Dadasaheb Phalke award-winner Shyam Benegal’s biographical movie on Bangladesh’s first president, Sheikh Mujibur Rahman, “Mujib: The Making of a Nation”, was recently released in Bangladesh and India. It was a collaborative project of the Indian and Bangladesh governments. Journalist Arvind Das has spoken with Benegal about the film during the early stages of its making. He caught up with Benegal again after the biopic’s release. They discuss the music in the movie, the all-new experience of directing a film in Bangla, and about how public life can influence character and attitudes. Edited excerpts:
Arvind Das: You directed “The Making of the Mahatma” (1996) and “Netaji Subhash Chandra Bose: The Forgotten Hero” (2005). How difficult was it to direct a biopic on the father of Bangladesh?
Shyam Benegal: Oh, in fact, it was easier [than making the other films]. Mujib’s daughter, Sheikh Hasina, is the present Prime Minister of Bangladesh. So, [I ended up] meeting her and listening to her about her family and particularly about her father, mother and brothers, all of whom were assassinated. This film is about them, so you get to know their political and domestic personas. We get to know them through their relations, roles which outsiders are not likely to know.
AD: “Mujib: The Making of a Nation” was a collaborative project of two nations—the governments of India and Bangladesh. What were the resultant pressures you faced, or were there possibly any red lines drawn by either government when you set about this project?
SB: None, none at all. As a matter of fact, I was told, ‘You make the film the way you perceive, the way you think, and the way you believe.’ I was told I should make the film in the way a character would [ordinarily] develop. And there were enough materials available to do this. Mujib had kept diary notes during his frequent jail sentences and incarceration. He had a kind of literary flair like Jawaharlal Nehru, who wrote three books in jail.
AD: Renowned Malayalam film director Adoor Gopalakrishnan once told me that he could not direct a Hindi film because he did not understand the language well enough and would not be able to direct the actors. You have always made your movies in Hindi/Hindustani. But “Mujib: The Making of a Nation” is originally in Bangla. Did you face difficulty in directing actors?
SB: No, different people think differently. Their perceptions are also different. For me, I never had a problem of this kind. I don’t know Bangla, but I had very, very good language advisors. Like most Indian languages, Bangla also has local idioms. For instance, if you are a Bengali from West Bengal, your idioms are not necessarily the same as those of Bangladesh. You will find that happens with Hindi, too. There is an idiom: language changes according to how you drink water. Say, for instance, Dakkani, spoken by people living in Hyderabad. They always say, ‘Hussain Sagar ka paani peeta hai.’ The Dakkani of Hyderabad is different from that spoken in Mysore.
AD: Although Mujib, the movie, is about the times and struggle of Mujibur Rahman and the birth of a nation, its striking feature is the lilting music and songs. They reminded me of your musical films like “Sardari Begum” (1996) and “Zubeida” (2001). Please tell us about the songs in the movie.
SB: There are three songs in the film. One is the opening sequence, a rural Bhatiyali song, Abujh Majhi, about the wonderful landscape of Bengal, its richness, and so on. The second is a wedding song (Ki Ki Jinish Enecho Dulal). And the third one is a marsiya. When someone of eminence dies, you have a mourning chant in a poetic form known as marsiya. It is about Mujib himself, and the words are, ‘Where have you gone?’
AD: Let us talk some more about Ki Ki Jinish Enecho Dulal. It has different words in Bangla and Hindi. In the Bangla version, there is a reference to Sita’s sindoor (vermillion) and syncretic culture.
SB: This is the song sung for the bride-to-be. The man who will marry her brings sindoor to apply on her maang [parting in the hair] and that sort of thing. It is also a traditional song, sung just before the nuptials. We changed it in the Hindi version, but in the Bengali version, it is the same. Again, this is part of the tradition.
SB: It is doing extremely well and going strong. It opened in 170 cinemas all across Bangladesh. Bangladesh does not have many cinemas, so they are using school halls. They are adding to the number of cinemas in the country. The film has become a runaway hit.
AD: While watching the movie, I felt there was no contradiction or conflict in the character of Mujib. He came across a loving family man…
SB: Unlike a large number of very famous politicians, Mujibur Rahman’s domestic life was not an unhappy one. If you look at other people, for instance, Nehru—he lost his wife very early, and he did not know her too well because he was in jail for most of the time. Even [Mahatma] Gandhi is accused of having neglected his family. His eldest son said as much to him to his face.
These things happen to people who are not only eminent but driven by a certain kind of idealism, as Nehru, Gandhi, and others were. Mujibur Rahman was the same way. But, strangely enough, his rapport with his family was not so alienated. He was very close to his wife and had a happy domestic life, although he was put in jail an umpteen number of times, much like Gandhi and Nehru.
AD: Also, I didn’t find any criticism of the politician, Mujib, even though, before his assassination, he had taken all powers into his hands.
SB: There is a kind of tragic flaw in all heroes. Shakespeare’s plays have that feature, too. So, you have tragic flaws even in Mujib. When you get power, it has a way of alienating you from your people. What happens is that when there is a threat to your life, you create differences around yourself. It means that in some way, your ability to perceive what people are thinking about you [diminishes, or] you will not hear it at all. In other words, you have been insulated from all of that. Also, people around you are not likely to say anything that may make you upset or angry. It happens to all of us; it is not unusual.

(https://www.outlookindia.com/art-entertainment/song-for-mujib-an-interview-with-shyam-benegal-on-his-new-film-weekender_story-330237)

(For Newsclick)